यूपी में स्कूल बस के इंजन में फंसा मिला 11 फीट का अजगर, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने
रायबरेली (यूपी) में निजी स्कूल की बस के इंजन में फंसे करीब 11 फीट के अजगर को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो सामने आया है। रविवार होने के कारण बस में कोई बच्चा मौजूद नहीं था और लोगों ने गांव के पास खड़ी बस में अजगर को चढ़ते हुए देख लिया था। वनकर्मियों ने उसे जंगल में छोड़ दिया है।