यूपी में स्टाफ नर्स के 2,200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्टाफ नर्स के 2,240 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन सोमवार से शुरू हो गए। इन पदों में से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 171 पद और महिला अभ्यर्थियों के लिए 2,069 हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2023 है।