यूपी में स्वतंत्रता दिवस पर काला झंडा लेकर बाइक पर घूम रहे थे 3 छात्र, केस दर्ज
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कथित तौर पर काले झंडे लहराने को लेकर 3 स्कूली छात्रों पर केस दर्ज हुआ है। छात्रों का बाइक पर झंडा लेकर घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर यह कार्रवाई हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को तीनों छात्रों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।