यूपी में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल बाइक में लगी आग
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल एक बाइक में आग लग गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बीच सड़क पर बाइक जलती हुई दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।