यूपी में हटाई गई कबाड़ से बनी महात्मा गांधी की मूर्ति, कचरा वाहन में ले जाने पर हुई आलोचना
मेरठ (उत्तर प्रदेश) नगर निगम ने कबाड़ से बनाई गई महात्मा गांधी की मूर्ति 2 अक्टूबर को कमिश्नरी चौराहे पर लगाई थी जिसको लेकर विवाद होने पर उसे हटा दिया गया है। दरअसल, मूर्ति का चेहरा कीलों से बनाया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, मूर्ति को कचरा वाहन में ले जाया गया जिसको लेकर लोगों ने आलोचना की है।