यूपी में हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत ने 'काली' फिल्म की निर्माता का सिर कलम करने की दी धमकी
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' की निर्माता लीना मणिमेकलाई के लिए कहा है, "क्या आप चाहती हैं...आपका भी सिर...तन से जुदा हो जाए?" महंत ने गृह मंत्री अमित शाह से फिल्ममेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, "कार्रवाई नहीं हुई तो...ऐसी स्थिति पैदा होगी...जो नियंत्रण से बाहर होगी।"