यूपी में हाईटेंशन तार से टकराकर बारातियों से भरी बस में लगी आग, कई लोगों के ज़िंदा जलने की आशंका
गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को हाईटेंशन तार से टकराकर एक बस में भीषण आग लग गई जिसमें कई लोगों के ज़िंदा जलने की आशंका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में करीब 30-35 लोग सवार थे और वे सभी एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद जलती हुई बस की तस्वीर सामने आई है।