यूपी में हाईवे के किनारे टिन के बक्से में मिली लड़की की अधजली लाश
भदोही (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को हाईवे के किनारे टिन के बक्से में 20-22 वर्षीय लड़की की अधजली लाश मिली। पुलिस ने कहा कि हत्या से पहले रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। बकौल पुलिस, लड़की की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया है।