यूपी में हाईस्कूल की परीक्षा में उम्मीद से अधिक नंबर आने पर रिज़ल्ट देखकर बेहोश हुआ छात्र
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को हाईस्कूल की परीक्षा का अपना रिज़ल्ट देखने के बाद अंशुल नामक छात्र बेहोश हो गया जिसे एक अस्पताल पहुंचाया गया। बकौल रिपोर्ट्स, आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। छात्र के माता-पिता ने बताया कि अंशुल को 93.5% अंक मिले जिससे वह हैरान रह गया क्योंकि ये अंक उसकी उम्मीद से अधिक थे।