यूपी में हाथ से उखड़ गई नवनिर्मित सड़क, सामने आया वीडियो
मैनपुरी (यूपी) के हिम्मतपुर गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई गई नवनिर्मित सड़क हाथ से ही उखड़ गई जिसका वीडियो सामने आया है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने की बात कही है। बकौल ग्रामीण, बिना डामर का इस्तेमाल किए मिट्टी पर सड़क बनाई गई है।