यूपी में हिस्‍ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की हत्या के मामले में आरोपी कालिया मुठभेड़ में हुआ ढेर

झांसी (उत्तर प्रदेश) में शनिवार की सुबह एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाश राशिद कालिया मारा गया। जून 2020 को कानपुर के चकेरी में बसपा नेता और हिस्‍ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की हुई हत्‍या के मामले में कालिया आरोपी था। पुलिस ने बताया कि कालिया पर सेंगर हत्याकांड के मामले में ₹1 लाख का इनाम घोषित था।

Load More