यूपी में हैंडपंप चलाने पर पानी की जगह निकली शराब, सामने आया वीडियो
झांसी (उत्तर प्रदेश) में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान एक घर के पास बने हैंडपंप को चलाने पर पुलिस को पानी की जगह शराब निकलती मिली और खुदाई करने पर ज़मीन के नीचे शराब का टैंक मिला। मामले में 22-वर्षीय महिला गिरफ्तार हुई है। बुलडोज़र की मदद से टैंक को नष्ट करवा दिया गया है।