यूपी में हैंडपंप दिलाने का झांसा देकर ग्राम प्रधान के पिता ने कई साल तक किया महिला का रेप
आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक महिला का रेप करने के आरोप में एक ग्राम प्रधान के पिता को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी हैंडपंप दिलाने का झांसा देकर महिला को साथ ले गया और उसका रेप कर अश्लील वीडियो बना लिया। बकौल पीड़िता, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह 2021 से उसका रेप कर रहा था।