यूपी में होगी बीजेपी की जीत, विकास व सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मिला वोट: डिप्टी सीएम केशव
उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले राज्य के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कहा, "यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।" उन्होंने ट्वीट किया, "जीत का कारण...बीजेपी का मज़बूत संगठन...निशुल्क राशन वितरण...अति पिछड़े अति दलित वोटरों का मोदी जी व योगी जी पर भरोसे के साथ...विकास, सुरक्षा आदि मुद्दों पर...वोट मिला है।"