यूपी में ₹10 के टमाटर न देने पर सब्ज़ी बेचने वाली महिला को पीटकर लूटे गए 4 किलो टमाटर
प्रयागराज (यूपी) में ₹10 में टमाटर देने से इनकार करने पर एक शख्स ने सब्ज़ी वाली महिला से गाली-गलौज की और अपने साथियों संग लाठी-डंडों से हमला कर उससे 4 किलो टमाटर लूट लिए। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान आरोपियों ने महिला के बेटे व ससुर पर भी हमला किया। पुलिस ने मामले में 1 आरोपी को हिरासत में लिया है।