यूपी में ₹1.20 लाख लेकर अभ्यर्थी के स्थान पर सिपाही भर्ती परीक्षा देने आया सॉल्वर हुआ अरेस्ट

गौतमबुद्ध नगर (यूपी) में एक परीक्षा केंद्र पर मूल अभ्यर्थी की जगह पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए बादल चौधरी नामक सॉल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मूल अभ्यर्थी के भाई से ₹5 लाख में सौदा किया था व ₹1.20 लाख एडवांस लिए थे और बाकी रकम रिज़ल्ट आने के बाद दी जानी थी।

Load More