यूपी में ₹170 का घोटाला करने के 20 साल पुराने मामले में होमगार्ड के 4 जवानों को हुई सज़ा
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के कोर्ट ने 20-साल पुराने एक मामले में होमगार्ड के 4 जवानों को 4-4 साल की सज़ा सुनाई है और ₹16,000-₹16,000 का जुर्माना लगाया है। दरअसल, हत्या के एक मामले की सीबीसीआईडी जांच में पता चला कि ड्यूटी से गैर-हाज़िर रहने के बावजूद दस्तावेज़ में हेरफेर कर एक जवान ने दो दिन का मानदेय ₹170 लिया था।