यूपी में ₹2.5 करोड़ में बनी नई टंकी पानी भरते ही हुई लीक, वीडियो आया सामने
हापुड़ (यूपी) में ₹2.5 करोड़ में बनी नई टंकी पानी भरते ही लीक होने लगी जिसका वीडियो सामने आया है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के ज़िलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने दावा किया कि टंकी के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। यूपी कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा, "अब तक तो केवल सड़कें हाथ से उखड़ती थीं, अब टंकी झरना बन गई।"