यूपी में ₹35 लाख करोड़ का निवेश होगा, सीएम के रूप में मैंने भी कल्पना नहीं की थी: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। रक्षा मंत्री ने कहा, "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में यूपी में ₹35 लाख करोड़ से ज़्यादा निवेश का प्रस्ताव मिला है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।" उन्होंने कहा, "जब मैं यूपी का मुख्यमंत्री था तब मैंने भी ऐसी कल्पना नहीं की थी।"