यूपी में ₹4 लाख की लूट में शामिल 2 बदमाशों को एनकाउंटर में लगी गोली, दारोगा भी घायल
अमेठी (उत्तर प्रदेश) में एक व्यापारी से ₹4 लाख लूटने वाले बदमाशों को रविवार रात पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। वहीं, हाथ में गोली लगने से एक दारोगा भी ज़ख्मी हो गए।