यूपी में ₹4,500 करोड़ की लागत वाले किन 3 नैशनल हाईवे प्रोजेक्ट को दी गई है मंज़ूरी?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को ट्विटर पर बताया कि उत्तर प्रदेश में ₹4,500 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाले 3 नैशनल हाईवे प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी गई है। इनमें एन.एच. 727ए पर देवरिया बाईपास का निर्माण, एन.एच. 135ए के जौनपुर-अकबरपुर खंड पर 4-लेन और एन.एच. 727ए के सलेमपुर बाईपास से एन.एच. 727बी तक 4-लेन सड़क निर्माण शामिल हैं।