यूपी में ₹50 की रिश्वत लेता दिखा लेखपाल, घूस मांगते हुए बोला- बोहनी तो करा दो

गोंडा (उत्तर प्रदेश) के एक लेखपाल का ₹50 की रिश्वत लेने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, लेखपाल ने दस्तावेज़ बनाने के एवज़ में शख्स से रिश्वत ली थी। वीडियो में लेखपाल शख्स से कहता दिख रहा है, "बोहनी-बट्टा तो करा दो।" एसडीएम सदर सुशील कुमार यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Load More