यूपी में ₹50 लाख लेकर नौकर के वेश में फिरौती मांग रहे बदमाशों के पास पहुंचा सिपाही
वाराणसी (यूपी) पुलिस ने एक व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर ₹50 लाख फिरौती मांग रहे 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने व्यापारी के नौकर को रुपए लेकर बुलाया था जिसके बाद एक सिपाही को नौकर के वेश में रुपए लेकर उनके पास भेजा गया। बकौल पुलिस, दोनों बदमाश व्यापारी के परिचित थे।