यूपी में ₹500 के नोटों की 27 गड्डियों के साथ बैठे दिखे थानेदार के बच्चे, तस्वीर हुई वायरल
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के एक थानेदार के बच्चों की ₹500 के नोटों की 27 गड्डियों के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में दो बच्चे बिस्तर पर बिछीं गड्डियों के पास में बैठे दिख रहे हैं। वहीं, यह मामला सामने आने के बाद थानेदार को लाइन हाज़िर कर जांच शुरू कर दी गई है।