यूपी रोडवेज़ की बस में बिना टिकट मिले सभी 52 यात्री; बोले- पैसे लेकर नहीं दिया गया टिकट

उत्तर प्रदेश में हरदोई से लखनऊ आ रही एक रोडवेज़ बस में चेकिंग के दौरान उसमें सवार 52 में से एक भी यात्री के पास टिकट नहीं मिला जिसके बाद कंडक्टर को निलंबित किया गया है। यात्रियों के मुताबिक, पैसे देने के बावजूद उनको टिकट नहीं दिया गया। कंडक्टर ने कहा कि टिकट काटने की मशीन हैंग हो गई थी।

Load More