यूपी रोडवेज़ ने भीड़ के मद्देनज़र अयोध्या जाने वाले सभी मार्गों की बसों का परिचालन रोका
यूपीएसआरटीसी के महाप्रबंधक (ऑपरेशन) मनोज पुंडीर ने बताया है कि अयोध्या जाने वाले सभी मार्गों की बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर में दर्शन के लिए जाने वालों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बकौल पुंडीर, भीड़ कम होने पर इस फैसले की समीक्षा की जाएगी।