यूपी रोडवेज़ की बस में महिला को कंडक्टर ने मारे थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद गई नौकरी
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही रोडवेज़ बस में टिकट बनवाने को लेकर हुए विवाद में कंडक्टर ने एक महिला यात्री को कई थप्पड़ मारे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में प्रतापगढ़ डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलने पर आरोपी कंडक्टर के संविदा को खत्म कर दिया है।