यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर व प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का हुआ निधन
वरिष्ठ बीजेपी नेता व उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर केशरीनाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह प्रयागराज में 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा, "यूपी में बीजेपी को मज़बूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।"