यूपी समेत 3 राज्यों की खाली विधानसभा सीटों पर 10 मई को होगा उपचुनाव
चुनाव आयोग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की छानबे व स्वार विधानसभा सीट, ओडिशा की झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर 10 मई को उपचुनाव होगा। गौरतलब है, हेट स्पीच मामले में सज़ा मिलने से अब्दुल्ला आज़म की विधायकी रद्द होने पर स्वार सीट जबकि विधायक राहुल कोल के निधन के चलते छानबे सीट खाली हुई थी।