यूपी सरकार का दावा- राज्य में 2016 की तुलना में 2023 में घटी अपराध की दर; बताए आंकड़े
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेशवासियों को भयमुक्त वातावरण देने में सफल रही है। उन्होंने बताया, "वर्ष 2016 की तुलना में 2023 में डकैती के मामलों में 87%, लूट में 76%, हत्या में 43%, दंगों में 65% व फिरौती के लिए अपहरण में 73% की कमी आई है।"