यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद की आरती उतारे जाने का वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद की आरती उतारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक शिष्य आरती उतारता हुआ जबकि अन्य शिष्य 'श्रद्धा से जो नाम पुकारे, भव सागर में डर ना लागे...सबका काम सफल हो जाए' कहते हुए दिख रहे हैं। आरती का यह वीडियो गुरु पूर्णिमा के दिन का है।