यूपी सरकार द्वारा बिल ना चुकाए जाने के चलते बिहार सरकार ने रोकी यूपी के 3 गांवों की बिजली
हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार सरकार ने यूपी के बलिया ज़िले में ग्राम पंचायत नौरंगा के 3 गांवों नौरंगा, भुआलछपरा
और उदयीछपरा की बिजली आपूर्ति ठप कर दी है। बिहार सरकार ने यूपी सरकार द्वारा तकरीबन ₹25 करोड़ भुगतान ना किए जाने के चलते बिजली काटी है। ग्रामीणों ने बताया कि वे बिजली का बिल भरते आ रहे हैं।