यूपी सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया, 22 लाख लोग होंगे लाभान्वित
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया है जो 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, "इससे राज्य के 22 लाख कर्मचारियों व पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।" गौरतलब है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 'राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया था।