यूपी सरकार ने एससी में लखीमपुर खीरी केस के आरोपी आशीष मिश्रा की ज़मानत का किया विरोध
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में 'गंभीर अपराध' का हवाला देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और लखीमपुर खीरी हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की ज़मानत याचिका का विरोध किया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। आशीष लखीमपुर खीरी (यूपी) की जेल में कैद है।