यूपी सरकार ने की अयोध्या में सरयू नदी में वॉटर मेट्रो चलाने की घोषणा
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में सरयू नदी में वॉटर मेट्रो चलाने की योजना बनाई है। यूपी सरकार ने एक न्यूज़पेपर कटिंग शेयर कर लिखा, "पर्यटन को बढ़ावा देने व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस वॉटर मेट्रो का संचालन अयोध्या धाम के संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक किया जाएगा।" वॉटर मेट्रो में 50 यात्रियों की क्षमता होगी।