यूपी सरकार ने प्रशांत कुमार का डीजीपी पद पर किया प्रमोशन, 34 आईपीएस अफसर बने डीआईजी
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रशांत कुमार का डीजीपी पद पर प्रमोशन कर दिया। वहीं, एक अन्य आदेश में 34 आईपीएस अधिकारियों को एसपी/एसएसपी/पुलिस उपायुक्त से डीआईजी के पद पर प्रमोट किया गया है। इनमें वैभव कृष्ण, कलानिधि नैथानी, प्रभाकर चौधरी, संजीव त्यागी, पूनम, कुंतल किशोर, हरीश चन्दर और सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज जैसे नाम शामिल हैं।