यूपी सरकार ने बजट में कीं कौन-कौनसी प्रमुख घोषणाएं?
उत्तर प्रदेश सरकार ने 2024-25 के बजट में जघन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं/लड़कियों को ₹1 लाख-₹10 लाख तक आर्थिक मदद देने की व्यवस्था की है। राज्य सरकार ने निराश्रित महिलाओं को मिलने वाली ₹500/माह पेंशन को बढ़ाकर ₹1,000/माह करने का प्रावधान किया है। राज्य में 60 साल की उम्र पूरी करने वाले लघु व सीमांत किसानों को ₹3,000/माह पेंशन मिलेगी।