यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की धनराशि को ₹15,000 से बढ़ाकर किया ₹25,000

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की धनराशि अगले वित्त वर्ष 2024-25 में ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने की घोषणा की। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाने के बाद प्रदेश की 29,523 बच्चियों के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर की गई जबकि 10 बच्चियों को मुख्यमंत्री ने चेक सौंपा।

Load More