यूपी सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राज्य में मांस की ब्रिकी पर लगाया प्रतिबंध
उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को राज्य में मीट व मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले यूपी सरकार ने राज्य में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित करने के साथ-साथ सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश दिए थे।