यूपी सरकार ने सर्दियों में सरकारी एसी बसों का किराया 10% कम करने का किया एलान
उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्दियों में सरकारी एसी बसों का किराया 10% घटाने का एलान किया है। सरकार के अनुसार, यात्रियों को संशोधित किराए का लाभ 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक मिलेगा। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि दीपावली-छठ पर्व के दौरान परिवहन निगम को लगभग ₹23,602.63 लाख की आय हुई है।