यूपी सीएम ने 76 परिवारों को अतीक के कब्ज़े से मुक्त कराई गई ज़मीन पर बने फ्लैट्स की चाबी सौंपी
प्रयागराज (यूपी) में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹768 करोड़ की 226 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने माफिया अतीक अहमद के कब्ज़े से छुड़ाई गई 1,731 वर्ग मीटर ज़मीन पर बने सरकारी फ्लैट्स की चाबियां 76 परिवारों को सौंपी। उन्होंने कहा, "2017 से पहले...प्रदेश में गरीबों, व्यापारियों व सरकार की भूमि को...माफिया कब्ज़ा लेते थे।"