यूपी सीएम ने शेयर कीं देव दीपावली की तस्वीरें, पीएम मोदी को बताया नई काशी का शिल्पकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी की देव दीपावली की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "नए उत्तर प्रदेश की नई काशी के शिल्पकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देव दीपावली के पावन अवसर पर आस्था, विश्वास और विकास की असंख्य दीप शिखाओं से रोशन बाबा विश्वनाथ की नगरी।"