यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का किया दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम जन्मभूमि मंदिर स्थल का दौरा किया और तस्वीरें शेयर कीं। सीएम योगी ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम लला के दर्शन किए। अधिकारियों ने सीएम योगी को बताया कि मंदिर का 70 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है।