यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्री रामलला भवन का किया लोकार्पण, शेयर कीं तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में नवनिर्मित श्री रामनाम स्तूप और श्री रामलला भवन का लोकार्पण किया। सीएम योगी ने लोकार्पण समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "धर्मनगरी में पधारने वाले संत जन और भक्तों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होने वाले ऐसे पुनीत कार्य अनुकरणीय व अभिनंदनीय हैं।"