यूपी सीएम योगी व अखिलेश यादव ने सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय के निधन पर जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जताया है और उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा नेता शिवपाल यादव ने भी सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि दी है। सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में किए जाने की संभावना है।

Load More