यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले केंद्रीय मंत्रियों की रुझानों में क्या है स्थिति?
चुनाव आयोग के दोपहर 1:45 बजे तक की मतगणना के रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मोहनलालगंज से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और चंदौली से केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय पीछे चल रहे हैं। वहीं, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महराजगंज से केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी आगे चल रहे हैं।