यूपी से सपा विधायक इरफान सोलंकी से जुड़े कई परिसरों पर ईडी ने की छापेमारी
सीसामऊ (यूपी) से सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके परिवार से जुड़े कई परिसरों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापेमारी लखनऊ व कानपुर समेत कई जगहों पर हो रही है इन परिसरों के सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, परिसरों में मौजूद लोगों के मोबाइल भी ज़ब्त किए गए हैं।