यूपीआई का फ्रांस में होगा इस्तेमाल, जल्द आइफिल टावर पर रुपए में भुगतान कर सकेंगे भारतीय: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में एलान किया है कि भारत की भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के इस्तेमाल को लेकर भारत और फ्रांस के बीच समझौता हुआ है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में आइफिल टावर से यूपीआई की शुरुआत की जाएगी और भारतीय पर्यटक आइफिल टावर पर रुपए में भुगतान कर सकेंगे।