यूपीआई की ऊंचाई!: अरुणाचल में 13,000 फीट की ऊंचाई पर यूपीआई के इस्तेमाल को लेकर मंत्री
केंद्रीय आईटी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अरुणाचल प्रदेश में तवांग के रास्ते में 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित 'चुस्की पॉइंट' पर यूपीआई का इस्तेमाल किए जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। वैष्णव ने लिखा, "UPI की ऊंचाई!" प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने 'बढ़िया' और 'उन्हें (दुकानदार) दाम बढ़ाने की ज़रूरत है' जैसे कमेंट किए।