यूपीआई यूसेज के लिए थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर बनने के पेटीएम के अनुरोध की हो समीक्षा: आरबीआई
आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद '@paytm' हैंडल का इस्तेमाल कर यूपीआई ग्राहकों द्वारा निर्बाध रूप से डिजिटल भुगतान सुनिश्चित किए जाने के लिए कदम उठाए हैं। आरबीआई ने नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) को यूपीआई इस्तेमाल के लिए थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर बनने के पेटीएम के अनुरोध की समीक्षा करने को कहा है।